मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- कौशिल्यापुर निवासी संदीप उर्फ संजय केसरवानी व दूसरे पक्ष के दुखीलाल केसरवानी से रंजिश को लेकर 12 मई को मारपीट होने लगी। सूचना पाकर कोतवाली से कांस्टेबल नितीश यादव मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर मामला सही पाया गया। कांस्टेबल नितीश यादव ने एक पक्ष से संजय केसरवानी, अनिल केसरवानी, अमित केसरवानी व पत्नी प्रिया केसरवानी के साथ दूसरे पक्ष के दुखीलाल, पत्नी प्रेमा देवी, बेटा रवि व बेटी वर्षा खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कांस्टेबल की तहरीर पर दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.