बलिया, दिसम्बर 26 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीते रविवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात दोनों पक्षों के 15 लोगों पर मुक़दमा दर्ज किया है। सोहराब अंसारी ने अपने तहरीर में बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर पट्टीदार शमसेर अली, इम्तियाज, मनु, शौकत अली, नाजबून, शाकिला, काजल ने लाठी-डंडे और लात-घूसे से उसके भाई साबिर, भाभी सैरुन तथा दिलशद को मारा-पीटा। उधर, शमसेर अली ने तहरीर में बताया कि जमीन पर सेटरिंग का काम चल रहा था। तभी पट्टीदार शब्बीर, कलामुद्दीन, सोहराब, अफताब, दिलसाद, अमन, सैरुन आदि ने ईंट-पत्थर से मारा-पीटा। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...