जौनपुर, जुलाई 2 -- खुटहन। मोजीपुर गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित रामशबद की तहरीर पर बुधवार को दस नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। रामशबद का आरोप है कि गत 30 जून को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मेवालाल, अमरनाथ, जगरनाथ, परमजीत, मनजीत, चंद्रजीत उर्फ कबीर, सभाजीत, कुलदीप, लक्ष्मी तथा विजय उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए कमरे का करकट, बाइक और पेटी क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर उनकी बहू मीना देवी, पुत्री सोनी, पुत्र श्यामप्रीत, शक्तिमान तथा भतीजी रेखा को लाठी-डंडों और लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीनी रंजिश में लाठी डन्डे चले, दंपत्ति समेत पांच घायल आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भ...