संभल, जुलाई 1 -- हयातनगर क्षेत्र में आंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी अनीता पत्नी अमरीश का कहना है कि 26 जून की शाम घर पर थी। तभी अजय घर के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जब अनीता की बेटी पूजा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और उसे मारने के लिए दौड़ा। आरोपियों ने डंडों से घर में घुसकर मारपीट की। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध किया तो पिटाई कर दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...