आगरा, अगस्त 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में एक ग्रामीण ने बताया है कि गत छह अगस्त को उसकी बेटी बाजार गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी बेटी को अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी नरेश कुमार पुत्र हीरालाल, पुनीत कुमार पुत्र सोहन सिंह और ललित कुमार पुत्र मुकेश अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...