मारपीट के मामले में डीएचओ निदेशालय से संबद्ध
बस्ती, सितम्बर 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला होम्योपैथी कार्यालय में डीएचओ के साथ हुई मारपीट के मामले में शासन के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। निदेशक होम्योपैथी उत्तर प्रदेश ने तत्काल प्रभाव से डीएचओ डॉ. अशोक कुमार सिंह को निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच सीडीओ बस्ती को सौंपी गई है। डॉ. मुकेश सिंह को कार्यवाहक डीएचओ बनाया गया है। सीएमएस होम्योपैथी बस्ती मंडल डॉ. मीना पुष्कर ने बताया कि शासन के निर्देश पर डॉ. अशोक कुमार सिंह को निदेशालय से संबद्ध किया गया है। घटना की जांच सीडीओ स्तर से की जा रही है। बताया गया कि तत्कालीन डीएचओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने 14 अगस्त को अपने कार्यालय में मातहत चिकित्सकों की बैठक बुलाई थी। कुछ चिकित्सकों से उनका पहले से मनमुटाव चल रहा था।बैठक में शामिल होने आए चार चिकित्सकों पर डीएचओ के साथ अभद्र व्यवह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.