मारपीट के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
संभल, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मुलतानपुर खुर्द में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव निवासी सलीम अली की ओर से दर्ज कराए गए मामले में बताया कि 15 मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुल्तानपुर खुर्द निवासी पप्पू अली, आरिफ अली, फुरकान, नगमा, नथिया व बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.