मारपीट के मामले में छह लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मुरादाबाद, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसापुर में ग्रामीण और उसके पोते को बुरी तरह से मारपीट करके घायल कर दिया। तहरीर के बाद पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव के भूरे पुत्र अली मोहम्मद ने मुकदमा दर्ज कराया की 3 मई को विपक्षी इंतखाब,जुल्फिकार, ताहिर, सोहेल, अरशद, हमीद आदि उनके घर में घुस आए। उन्हें और उनके पोते को आदि को बुरी तरह से मारा पीटा। जिससे उनके चोटें आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.