सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- अखंडनगर। थाना के बेलवाई चौकी क्षेत्र में रविवार को रात्रि लगभग साढ़े दस बजे बेलवाई माधोपुर गांव में नहर की पुलिया के पास दो पक्षों में हुई मार-पीट के मामले में चोटिल दिपांशू तिवारी निवासी ग़ालिब पुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ की ओर से नामजद चार लोगों के विरुद्ध अखण्ड नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि रात में बच्चों में हो रही मारपीट में गोली चलने की खबर मिली थी। जांच में पता चला कि गोली चलने की बात निराधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...