गोंडा, मार्च 19 -- खरगूपुर। मामूली कहासुनी पर युवक की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया है। ग्राम बलवन्तनगर की पार्वती देवी पत्नी पिंगल ने तहरीर दिया है कि बुधवार की रात को खाने पीने के विवाद को लेकर उसके लड़के दूधनाथ को छेदी, भूलन, कृपा और विशाल ने लाठी डंडे से मारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...