बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच, संवाददाता। घर पर चढ़ाई कर गालीगलौज कर रहे हमलावरों ने विरोध किए जाने पर हमला कर मारपीट कर दो युवतियों सहित पांच को घायल कर दिया था। इस मामले में चार को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। रामगांव थाने के बनवारी गोपाल पुर निवासी हफीज पुत्र सिंघे शुक्रवार रात अपने घर पर था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने घर पर चढ़ाई कर गालीगलौज करने लगे। विरोध किए जाने पर हफीज को पीटने लगे। उसे बचाने आए बेटों सज्जन व अज्जन, बहनों सैनूरजहां व मौसमा को मारपीट कर घायल कर दिया। लोग दौड़े तो हमलावर जान माल की धमकी दे फरार हो गए। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा था। इस मामले में अब मारपीट की धाराओं में अमीर अली, रज्जब अली, अनिल, चुनमुन को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.