संभल, मई 10 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर निवासी जसराम पुत्र टीकाराम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 8 मई को गांव के ही धर्मपाल के पुत्र लोकेशन सगाई आई थी। लग्न में किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, लेकिन मामला शांत करा दिया था। देररात असमोली व मुरादाबाद के गांव नानपुर के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए और मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरुण, राहुल, सतवीर, नकुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.