बदायूं, मार्च 29 -- क्षेत्र के गांव अठर्रा में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़ित की तस्वीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल का आरोप है कि उनका लड़का विनय गांव के ही सतीश पुत्र दाताराम के घर के सामने खड़ा था। तभी गांव के ही शिवराज पुत्र मक्खन ने विनय के साथ गालीगलौज की और लाठी डंडों से मरने लगे। इसी बीच गांव के ही कुंवरपाल, राजीव, कुलदीप पुत्रगण कुंवर पाल मेरे बेटे विनय को बचाने पहुंचे। उसके बाद आरोपी शिवराज पुत्र मक्खन ऋषिकेश, मंतोष पुत्र गण कुमारपाल और विमल पुत्र अमर ने इन लोगों पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें कुंवरपाल, राजीव और कुलदीप को भी चोटें है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.