गाजीपुर, फरवरी 21 -- जंगीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कपिलदेव कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2026 को शाम करीब पांच बजे गांव के ही जयराम, मुलायम, गोलू और धनंजय ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके चाचा राजेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.