बस्ती, मार्च 16 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र में कुरहा पट्टी पृथ्वी गांव निवासी संगीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार के तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता संगीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि गांव के श्रीचंद, विनय, विपिन व लक्ष्मी उनके घर पर आकर मां-बहन की गाली देते हुए लात-घूंसे व डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं मारने के बाद जाते समय धमकी भी दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.