मारपीट के मामले में गिरफ्तार
आरा, जून 13 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगा खरैंचा गांव से एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार योगा खरैचा निवासी स्व परमानंद रजक का पुत्र टुनटुन रजक अपने चचेरी भाभी पर शादी करने लिए दवाव बना रहा था, जहां मामला नहीं बनने पर भाभी के साथ मारपीट की। इस संबंध में मामला दर्ज होने पर पुलिस ने टुनटुन रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया। यह जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- फर्जी विवाह रचाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.