मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोबरसही में बुधवार को हुई मारपीट मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता विभू निराला को शुक्रवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान उनके अधिवक्ता अंजय कुमार वर्मा ने जमानत याचिका दाखिल की। इसमें कहा गया कि विभू निराला बीमार चल रहे हैं। घटना में उन्हें काफी चोटें लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने की कोर्ट से प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केसकोर्ट का निर्णय कोर्ट ने अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साथ ही कोर्ट ने जेल अधीक्षक को उन्हें समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने का निर्देश दिया है। वहीं, उनकी जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी। हालांकि, अधिवक्ता की पत्नी अन्नू प्रिया कुमारी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात 10 बजे...