मारपीट के मामले में गवाह अधिवक्ता को मिली हत्या की धमकी
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 स्थित छिजारसी कॉलोनी में करीब तीन वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में गवाह बने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सऐप पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा ऑडियो आया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छिजारसी कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। 30 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल आई। अज्ञात नंबर होने के चलते उन्होंने कॉल को डिसकनेक्ट कर दिया। उसके कुछ समय बाद ही व्हाट्सऐप नंबर पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग आई। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में गवाह अधिवक्ता को मिली हत्या की धमकी रिकॉर्डिंग सुनी तो उसमें गाली-गलौज और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि थाना सेक्टर-6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.