प्रयागराज, मार्च 3 -- थरवई। स्थानीय थानाक्षेत्र के गारापुर गांव में पांच दिन पहले विवादित भूमि की कोर्ट अमीन के निरीक्षण के दौरान हुई मारपीट के मामले में थरवई पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। शेष नारायण का आरोप था कि कोर्ट अमीन विवादित भूमि का निरिक्षण करने आए थे। विपक्षी चंद्रशेखर, सीआरपीएफ जवान उमेश चंद्र, उसके बेटे और पत्नी ने पिस्टल की बट और लाठी डंडे से पिटाई कर दीं थी। जिससे शेष नारायण को चोटें आई थीं। पुलिस ने शेष नारायण की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं पुलिस को दी तहरीर में चंद्रशेखर तिवारी का आरोप है कि विपक्षी शेष नारायण बिना किसी सूचना के कोर्ट अमीन को बुलाकर विवादित भूमि की अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवा रहे थे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। चंद्रशेखर की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश चंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.