भदोही, अप्रैल 2 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के बहुता चकडाही गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। गंभीर रूप से घायल दो लोग इलाज को जिला अस्पताल हुए रेफर। बताया जाता है कि उक्त में किसी बात को लेकर दो पक्ष में मारपीट की घटना हो गई थी। घायल पक्ष की आशा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मारपीट की घटना में विपक्ष के लोगों ने हमारे परिवार को दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। मारपीट का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। उधर, मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...