कन्नौज, जून 27 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर में दंपति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में ग्राम जुनेदपुर निवासी मोहन पुत्र रतीराम ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 20 जून की सुबह परिवार के परमानन्द पुत्र सालिगराम व पूजा देवी पत्नी परमानन्द उसके दरवाजे आकर गाली गलौज किया। जब उसकी पत्नी रुचि ने विरोध किया तो उसको लात घूंसो से मारा पीटा। जब उसने अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा। और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...