मारपीट के मामले में एक माह बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली के पड़रा हनुमान में एक माह पूर्व पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी श्याम सूरत ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया कि थाने पर तैनात एक दरोगा मुकदमा लिखने के बजाय सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला को सुबह से थाने पर बुलाकर शाम तक बैठाए रहते हैं। इसके बाद कहते हैं कि विपक्षी नहीं आया है, कल आना। इससे पीड़िता काफी परेशान है। बताया कि उसके बिजली कनेक्शन में छेड़छाड़ कर पड़ोसी बिजली जला रहा था, जब शिकायत किया तो नाराज होकर घर में घुसकर मारपीट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.