कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- पश्चिमशरीरा के फताही का पूरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को जमकर पीटा गया था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई तो एक माह बाद केस दर्ज किया गया। पश्चिमशरीरा थाना के फताही का पूरा गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र भगवानदीन ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देते हुए बताया कि चार मार्च को उसके साथ गांव के ही सूरजपाल सिंह, सूरजदीन, विनोद और सुनील ने मारपीट की थी। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर घेरकर पीटा। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.