आगरा, मार्च 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के डोरई गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में पीड़ित डोरई गांव निवासी कुबेरचंद्र पुत्र श्रीराम ने बताया है कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे उसका बेटा मेजर अपने खेत पर जा रहा था, तभी रास्ते में रिंकू, प्रमोद, नीरज, जुगनू, छेदी उर्फ आनंद, कल्लन उर्फ सतेंद्र, सत्यपाल ने घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही वह भी पहुंच गया, लेकिन आरोपेयों ने उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने किसी तरह से खुद व बेटे को बचाया। अन्य लोगों को देख आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से लिखित शिकायत की। इसके बाद एसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई ...