आगरा, मार्च 26 -- ढोलना थाना क्षेत्र के गांव भामों में गत दिनों हुई मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में मैसर पत्नी आबाद निवासी भामों ने बताया कि गत 16 मार्च को उसका बेटा घर में खेल रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर जलालुद्दीन, इमरान, बल्द, नम्मो, शबाना, साइस्ता, फिजा, अर्सी ने उसके दरबाजे पर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बेटे से मारपीट शुरू कर दी। जब वह पहुंची तो उसे भी मारापीटा। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.