विकासनगर, मार्च 9 -- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने ढकरानी में वर्ष 2017 में हुए मारपीट और गाली-गलौज के मामले में आठ आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। थाना विकासनगर पुलिस ने ग्राम ढकरानी निवासी अकबर, नसीम, रईस, गुलशेर, इरफान, शेरखान, इमरान और महफूज के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच आदि धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। अभियोजन के अनुसार 13 सितंबर 2017 की रात करीब 10 बजे ढकरानी क्षेत्र में वादी अब्दुल कलाम के जीजा युसूफ खान के साथ आरोपियों ने एकजुट होकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में 16 सितंबर 2017 को थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घायल बताए गए युसूफ खान ने अदालत में कहा कि आरोपियों के साथ सिर्फ कहासुनी हुई थी और उन्हें चोट गिरने से लगी थी। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस...