जमुई, जून 20 -- अलीगंज । निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोल्हाना गांव निवासी तथा उत्क्त्रमित मध्य विद्दालय बारा में कार्यरत शिक्षक अशोक राम को मारपीट के मामले में चंद्रदीप पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चंद्रदीप थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गांव के ही बलराम साव के साथ खेत से ट्रैक्टर पार करने को लेकर विवाद हुआ था, बलराम साव गांव के ही किसान से खेत पट्टा पर लिए हुए है,उसी से आरोपी अशोक राम व उसका पुत्र सचिन कुमार ट्रैक्टर पार करता था,जिसका की बलराम द्वारा विरोध किया गया,इसी बात को लेकर दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई, जिससे बलराम साव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया,जिसका अलीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमूई भेज दिया। जहा इलाज चल रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अशोक ...