बलरामपुर, फरवरी 11 -- बलरामपुर। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़वा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। 11 फरवरी को मारपीट के एक मामले से संबंधित वारंटी घनश्याम यादव पुत्र शिवप्रसाद उर्फ झिन्नन, निवासी बनकटवा मिश्रौलिया थाना पचपेड़वा, को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश तथा कांस्टेबल सूरज सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.