सासाराम, फरवरी 26 -- दिनारा। पुलिस ने क्षेत्र के सारोसेर गांव से गुरुवार को मारपीट के मामले एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सारोसेर निवासी शर्मा राम की पत्नी शान्ति देवी एवं उसके दो पुत्र संजय राम तथा धर्मेंद्र राम शामिल हैं। मारपीट में उसी गांव एक महिला तेतरी देवी जख्मी बताई जाती है। जिसका इलाज पीएचसी कोचस में कराया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले को लेकर सारोसेर निवासी दीनबंधु राम की पत्नी तेतरी देवी के आवेदन पर आपसी विवाद को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उक्त आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.