गाजीपुर, फरवरी 17 -- जखनिया। स्थानीय क्षेत्र के बहरियाबाद थाना के नावेपुर मौजा हुसेनपुर, उमरबंशी गांव निवासी पूनम देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया है कि उनके साथ व अन्य महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटना के बावजूद न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप लगाया कि हमलावरों ने अश्लील हरकते भी की। जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला पूरी तरह गलत है। जांच की जा रही है जो भी गलत होगा उसके खिलाफ केस दर्ज होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.