आजमगढ़, अप्रैल 21 -- अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी महेंद्र मौर्य सोमवार को नलकूप का मोटर बनवाकर बाइक से आ रहे थे। अपने घर के पास रास्ता पर बाइक खड़ी किए थे। इस दौरान का एक व्यक्ति कार से आया। रास्ते में बाइक खड़ी होने पर विवाद करने लगा। दोनों पक्ष में गाली गलौज हुई, मामला शांत हो गया। रात करीब नौ बजे कार सवार पक्ष के लोग महेंद्र मौर्य के घर पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। यह भी पढ़ें- घर में घुस कर किया हमला मंगलवार महेंद्र मौय ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...