मारपीट के बाद सपा प्रमुख ने गोरखपुर के जिला-महानगर संगठनों को किया भंग
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी में शनिवार को वरिष्ठ पदाधिकारी के बीच हुई मारपीट से नाराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला और महानगरस्तर की सभी कार्यकारिणी के अलावा विभिन्न फ्रंटल संगठनों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नए सिरे से जिले में कार्यकारिणी मनोनीत करेंगे। यह प्रक्रिया अगले दो से तीन हफ्तों में हो जाएगी। नई कार्यकारिणी ही विधानसभा चुनाव में जिले में पार्टी की कमान संभालेगी। दरअसल, शनिवार को शास्त्री चौक स्थित गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रेसवार्ता थी। इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, डॉक्टर मोहसिन खान, पूर्व जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.