मारपीट के बाद भागे युवक की बाइक फूंकी, रास्ते में मिला तो कर दी हत्या, नदीं में फेंकी लाश
नई दिल्ली, मई 26 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सहजनवा क्षेत्र का युवक आदित्य साहनी रविवार रात साथियों के साथ खजनी स्थित ननिहाल गया था। आरोप है कि वहां महिला के घर पर चढ़कर मारपीट करने लगा। ग्रामीण जुटे तो आरोपित भाग निकले। आदित्य की बाइक गांव में ही छूट गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने रात में ही बाइक फूंक दी थी। मारपीट के दौरान महिला पक्ष से बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई थी। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में आदित्य मिल गया। इस पर उसकी पिटाई के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव छिपाने के लिए आरोपितों ने बोरे में बांध कर नदी में फेंक दिया था। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो यह घटना सामने आई। ननिहाल की युवती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.