कानपुर, मई 16 -- डेरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर पैठ में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहिेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लाड़पुर पैठ निवासी प्रदीश शर्मा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 1 मई की सुबह पिता रामचन्द्र मूंग की फसल देखने खेत गए थे। वहां मौजूद मुकुन्द श्रीवास्तव,मनीष,रामकिशन,मनोज व अर्पिता श्रीवास्तव से मारपीट के साथ विषाक्त पदार्थ जबरन पिला दिया। शोर सुनकर गांव के महेश शर्मा व राजकुमार पिता को अस्पताल ले जा रहे थे,रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...