पीलीभीत, फरवरी 3 -- पूरनपुर, संवाददाता। दुकानदार से विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए गाली गलौज की। इससे विवाद बढ़ गया। सोमवार की देर रात रेल पटरी के दोनों ओर से पथराव होने लगा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में जमे रहे। हालांकि किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। नगर के मोहल्ला साहूकारा में रेल पटरी के किनारे पान पुड़िया का खोखा रखा हुआ है। इस दौरान सिगरेट लेने गए एक युवक का दुकानदार से विवाद हो गया। कुछ देर बाद युवक कार से कुछ लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा और फिर कहासुनी करते हुए झगड़ने लगा। आरोप है इस दौरान समुदाय विशेष को लेकर गाली गलौज की गई। इसको लेकर लोग भड़क गए। रेल पटरी के दूसरी ओर एक समुदाय के दर्जनों लोग एकत्र हो गए और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.