मारपीट के बाद दुकान में आग लगाने का आरोप
गंगापार, मई 29 -- थाना क्षेत्र के गधियांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने मारपीट के बाद दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंधियांव निवासी रामबाबू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 मई की सुबह गांव के कृष्ण कुमार यादव, उनके पुत्र अनुभव, पत्नी शीला देवी तथा पिता बिहारी लाल ने लाठी-डंडों से उनके पिता रामरूप यादव पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि उपचार के दौरान आरोपियों ने उनकी दुकान में आग लगा दी, जिससे सामान जल गया। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार यादव ने भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.