औरैया, मई 29 -- अजीतमल। अटसू कस्बे के मोहल्ला श्रीनगर में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला श्रीनगर निवासी राधेश्याम की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते 17 मई को मोहल्ले के ही अखिलेश, उनकी पत्नी विनीता, अरुण तथा उनकी पत्नी करिश्मा ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उनकी पुत्रवधू प्रीती और नीतू के साथ भी आरोपितों ने मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...