मारपीट के बाद गर्भवती की तबीयत बिगड़ी, मृत बच्ची को दिया जन्म
बदायूं, सितम्बर 7 -- बदायूं। मारपीट में तबीयत बिगड़ने के बाद गर्भवती ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि पुलिस की जांच में मारपीट की बात स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कादरचौक थाना क्षेत्र के महमूरगंज गांव का मामला है। यहां रहने वाले अमरजीत का मोहल्ले के ही कुछ लोगों से बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, इसी विवाद को लेकर 16 अगस्त को भी कुछ लोग घर में घुस आए थे और मारपीट की थी। रविवार को भी मोहल्ले के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान अमरजीत की पत्नी कुंती देवी के पेट में चोट लग गई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.