गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कैला भट्ठा इलाके में शनिवार को एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और एसिड से जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपति और उनके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर एसिड से जलाने की घटना को संदिग्ध बताया है। कैला भट्ठा निवासी रिजवान अली ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व उनका मोहल्ले के ही फिरासत अली और उसके बेटों कादिर और आसिफ से विवाद हुआ था। इस मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी मुकदमे को लेकर आरोपी पक्ष उनसे रंजिश मानता है और लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे फिरासत अली, उसकी पत्नी मुशर्रफ और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.