गाजीपुर, मार्च 13 -- मरदह। बिरनो थाना के सुल्तानपुर गांव निवासी बाबर खान को लात घुसो, लाठी डंडों से मारने पीटने एवं जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में बिरनो पुलिस ने अरमान खान ,अरबाज खान,सुहेल खान निवासी सुल्तानपुर थाना बिरनो के विरुद्ध मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। बाबर खान का आरोप है कि अपने छोटे भाई साबिर खान को सुबह बाइक से परीक्षा दिलवाने लेकर जा रहा था। बिहरा गांव के पास हमलावरों ने भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे लात घुसो से मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...