बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- मारपीट के पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना के सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के शेरपर गांव से फरार आरोपी शंकर सिंह उर्फ शाका को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 में जेल में रहते हुए शंकर सिंह ने अन्य बंदियों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया गया है कि उसके खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.