उरई, मार्च 25 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतपुरा निवासी राजकुमार पुत्र कप्तान सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही सुख सिंह समेत तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। जिससे उसके एक हाथ में फैक्चर हो गया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से देखते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.