मारपीट के दौरान हथियारों के प्रयोग का वीडियो वायरल
फिरोजाबाद, मई 18 -- थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला जाट पर नगला गेहूं के लोगों का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट की गई। इसके साथ ही हथियारों का प्रयोग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जसराना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार को नगला जाट पर नगला गेहूं गांव के लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक व्यक्ति हाथों में हथियार लेकर एक पक्ष पर तान रहा है। वहीं बाइक पर आए कुछ युवकों ने अचानक से एक युवक पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिरा गिराकर बेरहमी से मारपीट कर रहे है। वहा खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि लोग कितने बेखौफ है जो बीच मार्ग पर जमकर मारपीट, हथियार का प्रदर्शन कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.