मारपीट के दौरान छोटे भाई की मौत का आरोप
जौनपुर, जून 23 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव में मंगलवार को दो भाइयों के बीच हुए मारपीट के बाद छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के लिए आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रबली पटेल मंगलवार की दोपहर में अपने पाही पर बैठे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई चंद्रभूषण वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान चंद्रबली को सीने पर गंभीर चोट आई। किसी तरह वहां से निकलकर चंद्रबली घर पहुंचे। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अन्यत्र ले जाने की सलाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.