मारपीट के दौरान गिरने से वृद्ध की मौत, जांच
साहिबगंज, जून 23 -- साहिबगंज। बरहेट थाना क्षेत्र के बड़ागढ़ी गांव में रविवार की रात भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। मारपीट में एक पक्ष के वृद्ध गिरकर कथित रूप से बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए बरहेट सीएचसी में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक बरहेट थाना क्षेत्र के बड़ागढ़ी गांव के रघुनाथ पंडित (65) है।
मृतक के परिजनों का आरोप मृतक के पुत्र अजय पंडित ने पड़ोस के ही महिला समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन को लेकर विवाद था। घटना के समय घर पर उसके पिता अकेले थे। पड़ोस के उन लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया। इसी दौरान उसका पिता गिरकर बेहोश हो गये। इलाज के लिए बरहेट सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, बरहेट थाना पुलिस सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.