अमरोहा, अप्रैल 23 -- अमरोहा। अस्पताल के पास ठेला खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में कैंटीन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी दानिश द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बीती 20 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे वह अरबन हास्पिटल के बराबर में कैंटीन के पास ठेला खड़ा कर रहा था कि तभी वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने ठेला खड़ा करने पर विरोध जताते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई करने की बात कही। वहीं मारपीट की एक अन्य घटना में नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी शराफत ने अपने भाई समद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके मुताबिक बीती 21 अप्रैल की शाम सात बजे समद घर आया व पुराने विव...