बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने पर दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मरौली निवासी गुड़िया पत्नी मुकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को गांव का रज्जन पत्नी कुशलपाल प्रजापति व उसकी पुत्री रोशनी ने अकारण गाली गलौज कर मारपीट की। सीताराम यादव की पत्नी एवं उसकी लड़की गोलिन आ गई तो हम लोगों को बचाया। मेरे पति गांव में नहीं है बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। इसी तरह एक अन्य मामले में श्रीराम पुत्र रंजीत सिंह निवासी महोखर ने देहात कोतवाली पुलिस को बताया कि मैं अपने खेत में था तभी रवि पुत्र जयकरन सिंह, जयकरन पुत्र जयपाल सिंह गाली-गलौज करते हुए मेरे खेत में आए। गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.