बस्ती, जून 11 -- हर्रैया। थानाक्षेत्र अलग-अलग दो गांवों में मारपीट के मामले में बुधवार को हर्रैया पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, अपशब्द कहने व जान-माल धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। पहला मामला थानाक्षेत्र जुड़ईपुर गांव का है। पीड़ित रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को सात बजे विपक्षी नदीम, नईम, शकीना व युसुफ ने भूमि विवाद को लेकर उनके घर वालों को अपशब्द कहा। मना करने पर आरोपियों ने मिलकर उनकी पुत्री गुड़िया, पत्नी कृष्णावती को मारने पीटने लगे। दूसरा मामला थानाक्षेत्र के करमडांडे गांव का है। जहां पीड़ित संतोष कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी विकास पांडेय व विशाल पांडेय ने सोमवार को रंजिश को लेकर उनके दरवाजे पर आकर कहासुनी की। इसके बाद बुधवार को सुबह आठ बजे हर्रैया जा रहा था कि रास...