गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- मोदीनगर, संवाददाता। निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला में मामूली बात को लेकर धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा पतला निवासी सौरभ कुमार बाजार चाऊमीन खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी बीच दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सौरभ को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश, विकास उर्फ रवि, शैनेंद्र, नरेश निवासी कस्बा पतला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा कस्बा पतला में ही बुग्गी निकालने को लेकर दबंगों ने ईट मारकर सुनील और उनकी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित, कपिल, डिंपल और अक्षित कस्बा पतला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.