मारपीट के दो आरोपी कोर्ट से साक्ष्य के अभाव में बरी
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। मानगो उलीडीह के डिमना चौक पर शिव शाह से मारपीट करने के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ विक्की सरदार और साहिब सिंह सोमवार को साक्ष्य के अभाव में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से बरी हो गए। बचाव पक्ष से अधिवक्ता विद्या सिंह ने अदालत में पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि 2016 में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपकी रंजिश में रड से मारकर जख्मी करने का मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी पूर्व से अदालत से जमानत पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.